Coronavirus Lockdown: Jio ने खास मोबाइल एप किया लॉन्च, घर बैठे कर सकेंगे कमाई

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 09 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown jio launched Jio POS Lite for public know about it
Jio - फोटो : amarujala

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर एक खास मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप का नाम Jio POS Lite है। इस मोबाइल एप के जरिए लोग जियो के पार्टनर बन सकते हैं और जियो यूजर्स के नंबर रिचार्ज कर कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। इस एप की खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन के लिए किसी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, जियो के लेटेस्ट मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Jio POS Lite रिचार्ज एप

    लोग इस एप के जरिए जियो के पार्टनर बनकर दूसरे जियो नंबर को रिचार्ज कर सकते हैं। इसके बदले कंपनी उन लोगों को निश्चित राशि कमीशन के रूप में देगी। हालांकि, इससे पहले लोग कंपनी के एप और आधिकारिक साइट पर जाकर भी जियो नंबर रिचार्ज कराते थे, लेकिन इसके बदले उन्हें कमीशन नहीं मिलती थी।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    लोगों को 4.16 फीसदी कमीशन मिलेगी

    कंपनी अपने साथ जुड़ने वाले पार्टनर को हर एक रिचार्ज पर 4.16 फीसदी की कमीशन देगी। इस कमीशन की रकम लोगों को बैंक और ई-वॉलेट में जमा हो जाएगी। इसके अलावा यह मोबाइल एप लोगों को बीते 20 दिनों की रिचार्ज हिस्ट्री चेक करने की सुविधा देता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें