Chingari App ने शुरू किया 'टैलेंट का महासंग्राम', एक करोड़ रुपये जीतने का है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Jul 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
India TikTok Apps Chingari App: Chingari Star Talent ka Mahasangram best content creator to be given Rs 1 crore in prize money
chingari app - फोटो : amarujala

    भारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी (Chingar i)को काफी फायदा हुआ। हर घंटे इस एप को लाखों लोग डाउनलोड करने लगे और मिलियन में वीडियोज देखे जाने लगे। चिंगारी एप को अभी तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। अब कंपनी ने अपना पहला डिजिटल टैलेंट हंट शो पेश किया है जिसे चिंगारी स्टार्स: टैलेंट का महासंग्राम (Chingari Stars: Talent Ka Mahasangram) नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    chingari stars
    chingari stars - फोटो : chingari

    चिंगारी स्टार्स: टैलेंट का महासंग्राम के तहत बेस्ट कंटेंट क्रिएटर को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया गया है, वहीं देश के प्रत्येक राज्य के बेस्ट कंटेंट क्रिएटर को पांच लाख रुपये मिलेंगे। इस शो की घोषणा करते हुए चिंगारी एप के को-फाउंडर सुमित घोष ने कहा कि इस शो का मकसद देसी टैलेंस को एक मुकाम देना है।

    chingari stars
    chingari stars - फोटो : chingari

    यह शो राज्य और राष्ट्रीय दो स्तर पर होगा। इस शो के तहत यूजर्स डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, मिमिक्री, कॉमेडी और इनोवेशन कैटेगरी में अपने वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट में देश का कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें