Chinese Apps in India: नए नाम से भारत में हिट हो रहे चाइनीज एप, 10 करोड़ से अधिक हुए डाउनलोड

भारत सरकार ने करीब 224 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिए हैं जिनमें पबजी मोबाइल और टिकटॉक जैसे लोकप्रिय एप शामिल हैं, हालांकि चाइनीज एप अभी भी भारत में मौजूद हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बैन होने के करीब एक महीने बाद गूगल प्ले-स्टोर पर चाइनीज एप्स की बाढ़ आ गई है।

भारत में बैन हुए चाइनीज एप्स नई ब्रांडिंग के साथ भारत में मौजूद हैं। इनमें से एक प्रमुख नाम Snack video है जो कि एक चाइनीज एप है और इसे 10 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।
Snack Video भी एक शॉर्ट वीडियो एप है जिसमें टिकटॉक जैसे एडिटिंग, लिप सिंकिंग और स्पेशल इफेक्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

Snack Video एक चाइनीज एप है जिसे Kuaishou टेक्नोलॉजी ने इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। बता दें कि Kuaishou चीन की बड़ी कंपनी है जिसके कई सारे एप दुनिया के कई देशों में हैं। इसमें टैनसेंट का भी पैसा लगा हुआ है। यह एप बिलकुल Kwai एप की तरह है, जिसे भारत सरकार ने बैन कर दिया था। इसे अभी तक 10 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।
- Realme UI 2.0: इन 20 स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
- Realme जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी दुनिया का पहला SLED 4K स्मार्ट टीवी
- जियो के ग्राहकों को हवाई सफर में भी मिलेगी मोबाइल सेवा, जियो और AeroMobile में हुई साझेदारी
- Garmin की सोलर से चलने वाली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स