PUBG BAN: इस गेम के शानदार विकल्प मौजूद हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत सरकार ने हाल ही में 47 चीनी मोबाइल एप पर बैन लगाया है। इसके साथ ही सरकार 273 चीनी एप की विश्वसनीयता की जांच कर रही है, जिसमें पबजी गेम भी शामिल है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पबजी पर प्रतिबंध लग सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ खास गेम लेकर आए हैं, जिनको आप पबजी के विकल्प के तौर पर खेल सकते हैं। तो आइए इन मोबाइल गेम पर डालते हैं एक नजर...

Fortnite गेम
Fortnite गेम पबजी से काफी मिलता-जुलता है। इस गेम में आपको पबजी की तरह गन से लेकर कार तक मिलेंगी। इसके अलावा आपको इस मोबाइल गेम में अलग-अलग मैप की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इस गेम को अब तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे 4.4 अंक की रेटिंग मिली है।

Call of Duty: Mobile
कॉल ऑफ ड्यूटी शानदार गेम में से एक है। इस गेम में आपको पबजी और Fortnite की तरह बंदूकें मिलेंगी। ग्राफिक्स के मामले में भी यह गेम आगे है। इस गेम को अब तक 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे गूगल प्ले-स्टोर पर 4.5 अंक की रेटिंग मिली है।
- आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज: सरकार तक पहुंची 6940 एप्स की लिस्ट, 1155 तो सोशल मीडिया Apps हैं
- सरकार फिर से लगाने वाली है Apps पर प्रतिबंध, सूची में आ सकता है इनका नाम
- व्हाट्सएप की टक्कर में Telegram ने जारी किया बड़ा फीचर, भेज सकते हैं 2GB तक की फाइल
- टिक-टॉक और यूसी ब्राउजर के बाद अब पबजी समेत 275 चीनी एप पर लग सकता है बैन