सेहत से नहीं करना चाहते हैं कोई समझौता तो डाउनलोड करें ये 6 फिटनेस एप्स

आज के समय में सभी लोग अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, लेकिन समय की कमी के कारण वह ऐसा नहीं कर पाते हैं। हालांकि, गूगल प्ले-स्टोर पर ऐसे कई एप्स मौजूद हैं, जो यूजर्स के स्वास्थ का पूरी तरह से ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं ये एप्स यूजर्स को वजन कम करने के टिप्स भी देते हैं। तो आज हम आपको पांच ऐसे मोबाइल एप्स की जानकारी देंगे, जिससे आप आसानी से अपनी सेहत का ख्याल रख सकेंगे। तो आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में...

HealthifyMe
अगर आप वजन कम करने का तरीका ढूंढ़ रहे हैं तो हेल्दी फाईमी एप आपकी मदद करेगा। यह एप आपको वजन घटाने से लेकर डाइट प्लान तक उपलब्ध करवाएगा। साथ ही आप इस एप के जरिए अपनी दिनचर्या को भी ट्रैक कर पाएंगे। इसके अलावा यह एप आपके स्वास्थ्य और बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) को देखते हुए आपके लिए डाइट चार्ट और मील प्लानर भी तैयार करेगा। वहीं, इस एप का साइज 27 एमबी है।

Pedometer
यह एप आपके दिनभर चले हुए कदमों को रिकॉर्ड करता है। इससे आपको पता चल जाएगा कि आप पूरे दिन कितने कदम चले हैं। इसके साथ ही इस एप के जरिए आप जान सकेंगे कि चलने के दौरान आपने कितनी कैलोरी बर्न की है और कितनी दूरी तय की है। वहीं, इस एप का साइज 8.6 एमबी है।