truecaller Update: फोन आने से पहले ही मिल जाएगी जानकारी, ऐसे काम करेगा फीचर

जरा सोचिए कि आपको कोई फोन करने वाला हो और उसकी जानकारी आपको पहले ही मिल जाए तो कैसा होगा? अब यह सच हो गया हैं। स्वीडेन की नंबर ट्रैकिंग एप ट्रूकॉलर (truecaller) ने अपने यूजर्स को बड़ी सुविधा दी है। रिंग होने से पहले ही ट्रूकॉलर आपको बता देगा कि किसका फोन आने वाला है।

ट्रूकॉलर ने अपने एक बयान में कहा है कि रिंग होने से पहले कॉलर की जानकारी मिल जाने से स्पैम पर रोक लगेगी और यूजर्स अपने हिसाब से फोन रिसीव करेंगे। ट्रूकॉलर का कहना है कि तमाम मार्केटिंग कंपनियां ऑटोमेटिक कॉलिंग का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में लोगों के पास दिनभर फालतू के फोन आते रहते हैं। इनसे बचने में यह फीचर काफी मदद करेगा। फोन रिंग होने से कुछ देर पहले आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।

बता दें कि यह फीचर पहले आईफोन यूजर्स के लिए ही था लेकिन अब ट्रूकॉलर ने इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। ऐसे में अब एंड्रॉयड यूडर्स को भी फोन रिंग होने से पहले नोटिफिकेशन मिल जाएगा।