Facebook की एक गलती से एक साथ कैसे क्रैश हो गए टिकटॉक, टिंडर जैसे कई एप्स?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 May 2020 09:13 PM IST
सार

फेसबुक के बग की वजह से क्रैश हुए गूगल जैसे पांच एप्सआईफोन यूजर्स को हुई समस्याफेसबुक ने मांगी माफी

विज्ञापन
How A mistake at facebook crashed Spotify, Venmo, TikTok, and other iPhone apps
facebook bug - फोटो : youtube

    विस्तार

    आपमें से कई लोगों ने इस बात का अनुभव किया होगा कि अचानक से आपका टिकटॉक और टिंडर एप क्रैश हो गया होगा, कई लोगों को इसका पता भी नहीं चला होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले सप्ताह फेसबुक की एक गलती की वजह से स्पॉटिफाई, वेनमो, टिकटॉक, डूरडैश और पिंटरेस्ट जैसे एप्स एक साथ क्रैश हो गए थे, हालांकि यह समस्या सिर्फ आईफोन यूजर्स को आई थी। आइए जानते हैं आखिर हुआ क्या था?

    7 मई को शाम 6.30 टिकटॉक, Venmo, टिंडर, DoorDash और पिंटरेस्ट एप क्रैश हो गए। यह समस्या कई आईफोन और आईपैड यूजर्स को एक साथ हुई। दरअसल फेसबुक के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) में एक बग आया था जिसकी वजह से ये एप्स क्रैश हुए थे, हालांकि अब बग को फिक्स कर लिया गया है। फेसबुक के एक अधिकारी ने इस बग को लेकर माफी भी मांगी है।

    विज्ञापन

    यहां एक बड़ा सवाल उठता है कि जब फेसबुक में था तो दूसरी कंपनियों के एप कैसे क्रैश हो गए। दरअसल सिर्फ उन्हीं यूजर्स के एप क्रैश हुए हैं जिन्होंने फेसबुक आईडी से स्पॉटिफाई, वेनमो, टिकटॉक, डूरडैश और पिंटरेस्ट में लॉगिन किया था। इन एप्स में लॉगिन के लिए फेसबुक के सर्वर का इस्तेमाल हो रहा था लेकिन फेसबुक में बग था जिसकी वजब से ये एप्स क्रैश हुए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एप क्रैश होने की समस्या उन यूजर्स के एप में भी आई जिनके फोन में फेसबुक एप नहीं था और ना ही उन्होंने स्पॉटिफाई, वेनमो, टिकटॉक, डूरडैश और पिंटरेस्ट में लॉगिन करने के लिए फेसबुक आईडी का इस्तेमाल किया था। इन यूजर्स के साथ यह समस्या इसलिए आई क्योंकि स्पॉटिफाई, वेनमो, टिकटॉक, डूरडैश और पिंटरेस्ट एप्स में फेसबुक शेयर का बटन था। क्रैश होने की समस्या गूगल और साउंड क्लाउड एप भी आई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें