Remove China Apps: भारत में चुपके से वायरल हो रहा यह चाइनीज एप, पांच करोड़ हुए यूजर्स

भारत सरकार ने इसी साल जुलाई महीने में 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। उसके बाद अन्य 15 एप्स पर भी प्रतिबंध लगाए गए। भारत में बैन हुए एप्स में अधिकतर एप्स टिकटॉक जैसे शॉर्ट वीडियो एप्स हैं। चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद बैन हुए कई एप्स भारत में लाइट वर्जन के रूप में मौजूद थे जिनपर दोबारा प्रतिबंद लगाया गया, लेकिन इसी बीच भारत में एक एप खूब वायरल हो रहा है जिसका संबंध चीन से है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में...

इस एप का नाम Snack Video एप है जिसे गूगल प्ले-स्टोर से अभी तक 5 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। Snack Video भी एक शॉर्ट वीडियो एप है जिसमें एडिटिंग, लिप सिंकिंग और स्पेशल इफेक्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

लॉन्च होने के महज दो सप्ताह के अंदर यह एप गूगल प्ले-स्टोर पर टॉप चार्ट में आ गया। 21 जुलाई तक यह एप गूगल प्ले-स्टोर की टॉप 10 फ्री एप की लिस्ट में था। इस एप की साइज 50एमबी की है।
- Samsung का नया फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की बैटरी
- धमाकेदार वापसी को तैयार BlackBerry, अगले साल लॉन्च होगा 5G स्मार्टफोन
- भारत में इंटरनेट के 25 साल: 1MB डाउनलोड करने में लगते थे सात मिनट, 200 रुपये का था सबसे सस्ता प्लान
- नेक्स्ट जनरेशन Apple iPhone 12 स्मार्टफोन की ये पांच खूबियां बना देंगी आपको दीवाना!