ये पांच सरकारी एप्स आपके फोन में होने ही चाहिए, आएंगे बहुत काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 13 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
5 useful government apps must download read full list in hindi
digital india - फोटो : amar ujala

    पिछले कई वर्षों से भारत सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करती आ रही है। सरकार के इन कड़े प्रयासों की बदौलत आज गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर कई सारे सरकारी एप्स मौजूद हैं, जिनसे आम लोगों को बहुत फायदा हुआ है। आज हम आपको सरकार के उन एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत काम आएंगे। तो चलिए जानते हैं इन सरकारी एप्स के बारे में...

    DigiLocker
    DigiLocker - फोटो : amar ujala

    DigiLocker

    डिजिलॉकर एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर मौजूद है। इस एप की साइज 7.2 एमबी है। लोग इस एप में जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। इसमें आप अपने कॉलेज के सर्टिफिकेट भी सेव करके रख सकते हैं। इससे लोगों को हमेशा अपने साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    Himaat Plus
    Himaat Plus - फोटो : amar ujala

    Himaat Plus

    सरकार ने इस एप को खास महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेश किया है। इस एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले दिल्ली पुलिस की आधिकारिक साइट पर जाकर अपने-आप को रजिस्टर करना होगा। इसकी खूबी यह है कि अगर यूजर इस एप से मुश्किल परिस्थिति में अलर्ट भेजता है, तो यह जानकारी सीधा दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस को इस अलर्ट में यूजर की लोकेशन और ऑडियो जैसी जानकारी मिलती है। वहीं, इस एप का साइज एंड्रॉयड पर 12 एमबी और आईओएस प्लेटफॉर्म पर 37.2 एमबी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें