Jio Fraud Alert: जियो यूजर्स हो जाएं सावधान, आपके साथ भी हो सकती है धोखाधड़ी, गलती से भी न करें ये काम

ज्योति मेहरा
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Tue, 28 Dec 2021 06:08 PM IST
Jio users beware of fraud never do this work otherwise you will face big problem
जियो यूजर्स गलती से भी न करें ये काम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    भारत में जिस तेजी से डिजिटाइजेशन ने रफ्तार पकड़ी है, उतनी ही तेजी से साइबर धोखाधड़ी के मामले भी सामने हैं। इंटरनेट ने भले ही हमारा काम आसान कर दिया हो, हम एक ही जगह से कोई भी काम आसानी से कर लेते हैं। वहीं इसकी मदद से बैठे-बैठे ही बड़े से बड़ा फ्रॉड भी कर लिया जाता है। इसलिए अधिक डिजिटल होने के साथ-साथ हमें अधिक सतर्क होने की भी जरूरत है। इसी क्रम में रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को ई-केवाईसी स्कैम को लेकर सतर्क रहने को कहा है। अपने ग्राहकों को लिखे पत्र में जियो ने साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं से आगाह किया है। जियो का कहना है कि घोटालेबाज निर्दोष ग्राहकों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इससे पहले बीते वर्ष ऐसा ही वॉर्निंग नोटिस भारती एयरटेल और वोडाफोन के सीईओ द्वारा भी ग्राहकों को आगाह करने के लिए भेजा गया था। अब जियो ने भी यूजर्स को इससे बचने के लिए कुछ निर्देश दिए हैं।

    जियो यूजर्स गलती से भी न करें ये काम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    जियो यूजर्स गलती से भी न करें ये काम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

    जियो ने नोटिस में ये कहा है कि ग्राहक अपने केवाईसी/आधार डिटेल को अपडेट करने किसी भी तरह का ऐप डाउनलोड न करें। जियो कभी भी आपसे ऐसी गतिविधियों के लिए कोई भी थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता है। जियो का कहना है कि इस तरह के किसी भी सएमएस/कॉल से सतर्क रहें क्योंकि इससे ग्राहक को वित्तीय नुकसान हो सकता है।

    जियो यूजर्स गलती से भी न करें ये काम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    जियो यूजर्स गलती से भी न करें ये काम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें धोखेबाज खुद को जियो के प्रतिनिधि बताकर मुख्य रूप से पेंडिंग ई-केवाईसी के बहाने ग्राहकों के बैंक अकाउंट्स, आधार और ओटीपी आदि से जानकारी प्राप्त करने पर जोर देते हैं।

    और पढ़ें...