WhatsApp Update: 2022 में व्हाट्सएप लाने जा रहा है ये कमाल के फीचर्स, यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने का करेंगे काम

ज्योति मेहरा
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Mon, 27 Dec 2021 06:12 PM IST
WhatsApp Update 2022 These upcoming features of WhatsApp will make your experience more user friendly
व्हाट्सएप पर आने वाले हैं ये कमाल के फीचर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप का इस्तेमाल विश्व के लगभग सभी देशों में किया जाता है। आज व्हाट्सएप के पास लगभग दो बिलियन से भी अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। मेटा की स्वामित्व वाली ये कंपनी समय समय पर यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स लाती रहती है। अब तो इस प्लेटफॉर्म पर आप मैसेजिंग से लेकर बैंकिंग से जुड़ी गतिविधियों तक का उपयोग कर सकते हैं। हाल ही में व्हाट्सएप ने पेमेंट का फीचर अपने प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया था। शुरू से ही व्हाट्सएप लोगों की पहली पसंद रहा है, यही कारण है कि कंपनी एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जारी करता रहता है। इसी क्रम में व्हाट्सएप आने वाले समय में कई फीचर्स को लाने वाला है। जिनसे आपका चैटिंग एक्सपीरिएंस ऐप पर और भी मजेदार हो जाएगा। अगर आप भी इन फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं तो ये खबर आप ही के लिए हैं। चलिए जानते हैं कि व्हाट्सएप 2022 में किन फीचर्स को लेकर आने वाला है।

    व्हाट्सएप पर आने वाले हैं ये कमाल के फीचर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    व्हाट्सएप पर आने वाले हैं ये कमाल के फीचर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    पहले फीचर्स की बात करें तो व्हाट्सएप जल्द ही कम्युनिटीस फीचर लाने जा रहा है। जिसे लेकर WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है। दरअसल, इन फीचर के तहत यूजर को ग्रुप के अंदर भी ग्रुप क्रिएट करने की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं सब ग्रुप भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा।

    व्हाट्सएप पर आने वाले हैं ये कमाल के फीचर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    व्हाट्सएप पर आने वाले हैं ये कमाल के फीचर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    मैसेज रिएक्शन

    दूसरा फीचर हो सकता है मैसेज रिएक्शन, इससे यूजर्स किसी भी मैसेज पर इमोजी के जरिए रिएक्ट कर पाएंगे। हमें इस ऐप में जल्दी ही ये फीचर देखने को मिल सकता है। आपने इस फीचर को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पहले भी देखा होगा।

    और पढ़ें...