बात काम की: अगर गुम हो गया है आधार कार्ड, तो इस आसान तरीके से मिनटों में हो जाएगा डाउनलोड

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Wed, 10 Nov 2021 11:50 AM IST
if you lost your aadhaar card so how to download aadhaar card again
आधार कार्ड डाउनलोड करने का ये रहा आसान तरीका - फोटो : ANI

    मौजूदा समय में आधार कार्ड एक जरूरत बन चुका है। कुछ भी काम करवाना हो, तो उसमें आधार कार्ड चाहिए ही होता है। मोबाइल का सिम लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, सरकारी या निजी सेवाओं का लाभ लेना हो आदि। हर काम के लिए आधार कार्ड अब जरूरी हो चुका है। इसलिए हर कोई आधार कार्ड बनवाता है और तब जाकर कई सुविधाओं को इस्तेमाल कर पाता है। लेकिन कई बार ये भी देखने को मिलता है कि लोगों का आधार कार्ड कहीं गुम हो जाता है। ऐसे में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और फिर उनके कई काम रूक जाते हैं। ऐसे में लोगों को पता नहीं चल पाता कि आखिर अब वो अपना आधार कार्ड कैसे दोबारा पा सकते हैं, क्योंकि आधार कार्ड आज की जरूरत जो है। हर किसी काम के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए अगर आपका भी आधार कार्ड गुम हो गया है, तो चलिए हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में...

    आधार कार्ड डाउनलोड करने का ये रहा आसान तरीका
    आधार कार्ड डाउनलोड करने का ये रहा आसान तरीका - फोटो : Pixabay

    स्टेप 1-

    इसके लिए सबसे पहले आपको https://uidai.gov.in पर जाना है और यहां जाकर माय आधार पर जाना है और इसके बाद सामने आए मेनू में से 'डाउनलोड आधार' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

    आधार कार्ड डाउनलोड करने का ये रहा आसान तरीका
    आधार कार्ड डाउनलोड करने का ये रहा आसान तरीका - फोटो : facebookAll India Radio News

    स्टेप 2-

    अब आपको यहां अपना 12 अंकों का वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी अपना आधार कार्ड नंबर डालना है और इसके बाद सिक्योरिटी कोड भी भरना है।

    और पढ़ें...