जानना जरूरी: घर बैठे जानें आपका आधार कहां और कितनी बार हुआ है इस्तेमाल, ये रहा हिस्ट्री देखने का आसान तरीका

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Wed, 10 Nov 2021 09:24 AM IST
how to check the history of your Aadhaar card
आधार कार्ड की हिस्ट्री देखने का तरीका - फोटो : iStock

    हमारे पास कई ऐसे सरकारी दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। मतलब कि इनके बिना हम कई लाभ और कई जरूरी चीजों से वंचित तक रह सकते हैं। इसलिए इन दस्तावेजों को संभालकर रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है। जैसे- आधार कार्ड। आज के दौर में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हो गया है। सरकारी और निजी कामों, दोनों ही जगह आधार कार्ड के बिना लगभग हर काम अधूरा नजर आता है। इसलिए हर कोई इसको बनवाता है। लेकिन जब हम आधार कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों पर करते हैं, तो हम उसका रिकॉर्ड यानी हिस्ट्री नहीं रख पाते हैं कि हमने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां पर किया। ऐसे में कई बार हमारे साथ धोखाधड़ी होने का खतरा भी बना रहता है, क्योंकि कौन कहां आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है। इसकी आपके पास कोई जानकारी नहीं होती है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको आधार कार्ड की हिस्ट्री देखने का पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं।तो चलिए जानते हैं...

    आधार कार्ड की हिस्ट्री देखने का तरीका
    आधार कार्ड की हिस्ट्री देखने का तरीका - फोटो : ANI

    ये रहा आसान सा प्रोसेस:-

    स्टेप 1-

    आधार कार्ड की हिस्ट्री यानी रिकॉर्ड देखने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट 'uidai.gov.in' पर जाना है। यहां आपको माय आधार के विकल्प पर क्लिक करना है।

    आधार कार्ड की हिस्ट्री देखने का तरीका
    आधार कार्ड की हिस्ट्री देखने का तरीका - फोटो : Pixabay

    स्टेप 2-

    जैसे ही आप माय आधार पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपको आधार प्रमाणीकरण इतिहास का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।