जानना जरूरी: अगर भूल गए हैं आधार एनरोलमेंट नंबर, तो ये आसान तरीका करेगा आपकी मदद

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sat, 27 Nov 2021 09:25 AM IST
if you forgot aadhaar enrollment number how to retrieve in minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

    आधार कार्ड हर भारतीय के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है, मतलब इसके बिना तो शायद ही कोई काम पूरा हो पाए। बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, किसी सरकारी सुविधा का लाभ लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम आधार कार्ड के जरिए ही होते हैं। इस कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है, जिसमें एक 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों के आधार कार्ड गुम हो जाते हैं, और उनके पास अपना आधार एनरोलमेंट नंबर तक नहीं होता है। ऐसे में उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके कई काम अटक जाते हैं और वो इस बात को लेकर परेशान हो जाते हैं कि अब क्या होगा? लेकिन अगर आप चाहें, तो इसे घर बैठे मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं।तो चलिए जानते हैं इसके पूरे प्रोसेस के बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    ये रहा तरीका:-

    स्टेप 1

    सबसे पहले आपको resident.uidai.gov.in वेबसाइट पर विजिट करना है, जो कि यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट है। यहां आपको माय आधार वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebookAll India Radio News

    स्टेप 2

    इसके बाद सामने खुली चीजों में से आपको नीचे की तरफ दिए गए आधार सर्विस सेक्शन में जाना है, और वहां रिट्रीव लॉस्ट या फारगॉटेन ईआईडी या यूआईडी पर क्लिक करना है।

    और पढ़ें...