Aadhaar Card: जानना है आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक, तो इस सरल तरीके से घर बैठे मिनटों में कर सकते हैं चेक

आधार कार्ड हर भारतीय के लिए बनवाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना कई काम अधूरे रह सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो, स्कूल में दाखिला लेना हो, कहीं नौकरी पानी हो, टिकट बुक करवानी हो, सिम कार्ड खरीदना हो, सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो आदि। इन सभी में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। यही नहीं, कई जगहों पर आपको अपनी पहचान सत्यापित कराने के लिए हमें आधार कार्ड की ही जरूरत पड़ती है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि हमारा मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो, क्योंकि इसके बिना तो ये सत्यापित नहीं हो सकता। लेकिन कई बार ये देखने को मिलता है कि लोग भूल जाते हैं कि उनके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से गुजर रहे हैं, तो चलिए हम आपको इसका आसान तरीका बताते हैं जिसकी मदद से आपको ये पता चल जाएगा कि आपके आधार से कौन सा नंबर लिंक है।तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

ये रहा पता लगाने का प्रोसेस:-
स्टेप 1
आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, ये पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।

स्टेप 2
फिर आपको यहां माय आधार वाला विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको एक ड्रॉप मेनू दिखेगा, जिसमें आपको वेरिफाई रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल आईडी वाले विकल्प को चुनना है।