IRCTC Ticket: कंफर्म टिकट के लिए ब्रोकर की नहीं है जरूरत, घर बैठे खुद कर सकते हैं मिनटों में बुक, ये रहा तरीका

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Mon, 29 Nov 2021 11:46 AM IST
how to book confirm IRCTC train Ticket
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : IRCTC official website

    एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करने के लिए वैसे तो कई साधन हैं, जिनके जरिए लोग यात्रा करते हैं। लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि लोग ज्यादा दूरी के सफर को ट्रेन से करना ही पसंद करते हैं। इसका एक कारण है इसमें कई तरह की सुविधाओं का होना और समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचना। लेकिन कई बार इसका टिकट पाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत तक करनी पड़ती है, और फिर काफी पैसे चुकाने के बाद ब्रोकर के जरिए ही उन्हें कंफर्म टिकट मिल पाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आईआरसीटीसी के जरिए घर बैठे बेहद कम समय में कंफर्म टिकट पा सकते हैं? इससे आपको ब्रोकर के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे और कम पैसे में ही आपको कंफर्म टिकट मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बनाकर कंफर्म टिकट पा सकते हैं।तो चलिए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : IRCTC official website

    ये रहा तरीका:-

    स्टेप 1

    आपको पहले irctc.co.in पर विजिट करना है, ये आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट है। यहां आपको अपने नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी देकर, लॉगिन करना है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    स्टेप 2

    इसके बाद जब आपकी आईडी बन जाएगी, जिसका आईडी पासवर्ड आपके पास आ जाएगा। तो अब आपको अपने मोबाइल पर आईआरसीटीसी ऐप को गूल प्ले स्टोर की मदद से डाउनलोड कर लेना है।

    और पढ़ें...