कमरे के साइज के बेड से लेकर दुनिया की सबसे अनोखी कार तक, मिलिए इन 5 अनोखे गैजेट्स से

कोरोना काल में पूरी दुनिया बदल गई है। कहना गलत नहीं होगा कि अब हमारी जिंदगी तकनीक के भरोसे चल रही है। अब वर्क फ्रॉम होम हो या वीडियो कॉलिंग पर बच्चों की पढ़ाई, ये सारे काम तकनीक की मदद से ही संभव हैं। ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसे गैजेट्स और मशीनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे। दमदार फीचर्स से लैस ये लग्जरी गैजेट्स और मशीन दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं और लोगों को अपनी खासियतों से हैरान कर रहे हैं। ऐसे में बिना समय गवाए जानते हैं इन 5 लग्जरियस टेक मशीन्स के बारे में।

Xiaomi Mi TV LUX OLED ट्रांसपैरेंट एडिशन क्लियर टीवी
Xiaomi Mi TV LUX OLED के ट्रांसपैरेंट एडिशन क्लियर टीवी में एज-टू-एज डिस्प्ले दिया गया है, जिससे यूजर्स को जबरदस्त व्यू एक्सपीरियंस मिलता है। इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको लगेगा ही नहीं कि आप पिक्चर को टीवी पर देख रहे हैं। बल्कि, यूजर्स को ऐसा अनुभव होता है जैसे कि पिक्चर हवा में दिख रही है। वहीं, जब टीवी बंद हो जाती है, तो आपको एक कांच के स्पष्ट टुकड़े का एक पतला सा स्क्रीन दिखाई देगा।

Tesla सोलर पैनल
अगर आप बिजली के बिल से आजादी पाना चाहते हैं, तो Tesla Solar Panels आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। ये पैनल्स सूरज की किरणों से पावर स्टोर करते हैं, जिससे बिजली पैदा होती है। इन पैनल्स को सेटअप करने के लिए ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी का इंजीनियर खुद आकर इसे इंस्टॉल करता है।
- Flipkart पर शुरू हुआ Apple Days सेल, इन 3 iphones पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
- Tata Sky के इन 5 प्लान्स से होगी भारी बचत, 500 रुपये से कम कीमत में पाएं ढेर सारे चैनल्स
- 2021 में बंद हो रहे माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर की जानिए कुछ खास बातें
- Facebook पर नहीं मिले ज्यादा लाइक्स तो 19 साल की लड़की ने दे दी जान