Google Tez App: इन 5 बातों से समझिए क्या है इस डिजिटल पेमेंट ऐप में खास

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Tue, 19 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
Google Tez App: 5 Things to know about this Digital Payments App
Google Tez, Google Tez App

    भारत की डिजिटल पेमेंट ऐप में एक और नया नाम Google Tez App जुड़ गया है। इस ऐप को भारत में सोमवार 18 सितंबर को लॉन्च किया गया। वित्त मंत्री अरुण जेटली के हाथों नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में इस ऐप की लॉन्चिंग कराई गई। यह UPI आधारित डिजिटल पेमेंट सर्विस ऐप है। गूगल का यह ऐप PayTM, PhonePe और BHIM जैसी ऐप्स को टक्कर देगा। हालांकि बता दें कि तेज ऐप पेटीएम की तरह डिजिटल वॉलेट की सुविधा नहीं देता है, इसमें सीधे बैंक खाते से पैसे भेजे या रिसीव किए जाते हैं। यहां हम आपको गूगल तेज की ऐसी ही 5 खास बातें बता रहे हैं।

    Google Tez, Google Tez App
    Google Tez, Google Tez App - फोटो : Google

    गूगल तेज में एक खास फीचर ‘कैश मोड’ दिया गया है। यह आपके आस-पास मौजूद यूजर को पहचानने के लिए “ऑडियो” ट्रांसमिट करता है। यानी पड़ोस में बैठे तेज यूजर को पैसे भेजने हैं तो किसी भी प्रकार की बैंक जानकारी या फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी।

    Google Tez, Google Tez App
    Google Tez, Google Tez App - फोटो : Google

    गूगल तेज को एंड्रॉइड और iOS के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड, मराठी और तमिल जैसी स्थानीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। ऐप का इस्तेमाल करने के लिए इसे डाउनलोड करें और अपने बैंक अकाउंट की जानकारी डालकर इस्तेमाल करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें