Chrome OS: गूगल ने जारी किया क्रोम ओएस का नया अपडेट, यहां जानिए क्या हैं ये कमाल के नए फीचर्स

इसमें कोई दो राय नहीं है कि गूगल को किसी प्रकार के परिचय की जरूरत नहीं है। दुनिया भर के तमाम यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए गूगल ने स्टेबल क्रोम ओएस 97 अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसके तहत आपको कई सारे खास फीचर्स देखने को मिलेंगे हैं। इसे डेस्कटॉप, एंड्रॉइड और आईओएस के लिए क्रोम 97 अपडेट को गूगल के जारी किए जाने के ठीक एक सप्ताह बाद जारी किया गया है। दरअसल, गूगल ने अपने स्टेबल चैनल पर क्रोम ओएस 97.0.4692.77 के रोलआउट के बारे में घोषणा की है। 9to5Google की माने तो अपडेट 'गैलरी ऐप' के एक बेहतर वर्जन को ऐड करता है। पिछले संस्करण में जहां केवल संगीत चलाने के लिए एक डेडिकेटेड क्लाइंट ओपन था, वहीं इसके विपरीत अब कोई भी अपने पसंदीदा सॉन्ग को मूल रूप से चला सकता है।आइए इसकी खासियत के बारे में अधिक जानते हैं।

इस विंडो को पूरी तरह से हाइड करने का भी ऑप्शन आपको मिलता है। ये अपडेट एक फुल स्क्रीन विंडो के साथ उपलब्ध है और इसमें “नाउ प्लेइंग” मेनू के अंदर सॉन्ग्स की एक लिस्ट भी दिखाई जाती है।

इसके साथ ही इसमें गाने को 10 सेकंड तक आगे या पीछे करने का भी ऑप्शन मिलता है। ट्रैक की स्पीड बदलने के लिए शॉर्टकट भी हैं।