Xplore Airofit Pro Review: आपके फेफड़ों के लिए वरदान साबित हो सकती है यह डिवाइस

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Feb 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
Xplore Airofit Pro Smart Respiratory Device review in hindi price in India
Xplore Airofit Pro - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    हेल्थ टेक्नोलॉजी ब्रांड Xplore Lifestyle ने स्मार्ट ब्रीदिंग ट्रेनिंग डिवाइस Airofit Pro को कुछ महीने पहले बाजार में उतारा है। यह दुनिया की पहली स्मार्ट ब्रीदिंग ट्रेनिंग डिवाइस है। Airofit Pro एक तरह का रेस्पिरेटरी मसल ट्रेनिंग (आरएमटी) डिवाइस है, जिसे एक्सप्लोर हेल्थ टेक्नोलॉजीज ने एयरोफिट डेनमार्क की मदद से बनाया है। इस डिवाइस को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है और लंग्स की क्षमता के साथ इसके एयरफ्लो को भी मॉनिटर किया जा सकता है। Airofit Pro की कीमत 34,990 रुपये रखी गई है। स्मार्ट लंग्स प्यूरीफायर की मदद से इंस्पिरेटरी और एक्सपिरेटरी दोनों मसल्स को ट्रेनिंग दी जा सकती है।

    Xplore Airofit Pro Review: आपके फेफड़ों के लिए वरदान साबित हो सकती है यह डिवाइस

    यह डायाफ्रॉम और सांस लेने की अन्य मांसपेशियों को रेजिस्टेंस ट्रेनिंग के अधीन करके काम करता है, जो कि एक एक्सरसाइज है और इसमें रेजिस्टेंस व्हील को शामिल किया जाता है, इस दौरान यह डिवाइस एयरफ्लो को भी एडजस्ट करता है। कंपनी के पास इसका एक लाइट वर्जन एयरोफिट एक्टिव (AIROFIT Active) भी है जिसकी कीमत 11,990 रुपये रखी गई है। Airofit Pro को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। प्रो और एक्टिव दोनों में बड़ा फर्क ब्लूटूथ को लेकर है। AiroFit PRO में ब्लूटूथ है, जबकि एक्टिव वर्जन में नहीं है। आइए AiroFit PRO का रिव्यू जानते हैं...

    Xplore Airofit Pro Review: आपके फेफड़ों के लिए वरदान साबित हो सकती है यह डिवाइस
    Xplore Airofit Pro
    Xplore Airofit Pro - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    Xplore Airofit Pro Review: डिजाइन

    Xplore Airofit Pro के साथ बॉक्स में आपको एक Xplore Airofit Pro, एक माइक्रो यूएसबी केबल और दो माउथपिस मिलते हैं। इस्तेमाल के लिए एक गाइड भी दिया गया है। Airofit Pro में दोनों ओर इंसपिरेटरी और एक्सपिरेटरी रेसिस्टेंट व्हील मिलते हैं यानी एक हवा को अंदर लेने के लिए है और दूसरा अंदर की हवा को बाहर निकालने के लिए है। एक तरफ इन और दूसरी ओर आउट लिखा है। इन की ओर सांस की हवा को अधिक और कम करने के लिए A B C D E F की मार्किंग है, जबकि आउट की ओर 1 2 3 4 5 6 का मार्किंग दी गई है।

    Xplore Airofit Pro Review: आपके फेफड़ों के लिए वरदान साबित हो सकती है यह डिवाइस

    फ्रंट में ब्रांडिंग और एक व्हाइट बटन है जो कि पावर बटन है। पावर बटन के साथ ग्रीन लाइट मिलती है। पावर बटन वाले हिस्से को बाहर निकाला जा सकता है और इन-आउट की व्हील को भी अपनी जरूरत और एक्सरसाइज के लिहाज से एडजस्ट किया जा सकता है। माउथपीस को भी आराम से डिवाइस से अलग किया जा सकता है। माउथपीस सिलिकॉन का बना है जिसे लेकर कंपनी ने कहा है कि यह सेहत के लिए सुरक्षित है। रिव्यू के लिए हमारे पास ब्लैक एंड रेड कलर वेरियंट था। ओवरऑल इसकी डिजाइन अच्छी है और एक्सरसाइज करने में परेशानी नहीं होती है।

    Xplore Airofit Pro Review: आपके फेफड़ों के लिए वरदान साबित हो सकती है यह डिवाइस
    Xplore Airofit Pro
    Xplore Airofit Pro - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    Xplore Airofit Pro Review: परफॉरमेंस

    AiroFit PRO को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस में AiroFit PRO एप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। एप आपसे ब्लूटूथ, इंटरनेट और लोकेशन का एक्सेस लेता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि आप ब्रिदिंग एक्सरसाइज की पूरी रिपोर्ट मोबाइल में देख सकते हैं। सांस के फ्लो के हिसाब से यह रिपोर्ट तैयार करता है। AiroFit PRO आपके सांस लेने की मात्रा को चेक करता है और मोबाइल पर रिपोर्ट देता है। AiroFit PRO एप में कई तरह के ट्रेनिंग सेशन भी दिए गए हैं और अलग-अलग ग्रेडिंग भी है।

    Xplore Airofit Pro Review: आपके फेफड़ों के लिए वरदान साबित हो सकती है यह डिवाइस
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें