शाओमी के इन 4 स्मार्टफोन को खरीदने का आज है शानदार मौका

चाइनीज कंपनी शाओमी के फोन भारत में जितने पसंद किए जा रहे हैं, उतना पसंद शायद ही किसी दूसरी कंपनी के फोन को कभी किया गया होगा। शाओमी के स्मार्टफोन बिक्री के मामले में रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अगर आपको भी शाओमी के स्मार्टफोन पसंद है तो आपके पास आज रेडमी नोट 4, रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम और रेडमी 4ए खरीदने का शानदार मौका है। इन स्मार्टफोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम पर होगी।

रेडमी नोट 4 की खासियत
इस फोन के खासियत की बात करें तो सबसे पहले इस पर कम दाम, बढ़िया काम वाला मुहावरा लागू होता है। कम दाम वाले इस रेडमी नोट 4 में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट मिलता है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

रेडमी 3एस की खासियत
रेडमी 3एस में स्क्रीन- 5 इंच, रियर कैमरा- 13MP, फ्रंट कैमरा- 5MP,रैम- 2/3GB, स्टोरेज- 16/32GB, ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉयड 6.0.1, प्रोसेसर- 1.1GHz ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430, कीमत- 6,999, बैटरी- 4100mAh और कनेक्टिविटी- 4G LTE है।