Redmi Note 10 Pro फिर हुआ महंगा, 1000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

रेडमी इंडिया ने इसी साल मार्च में Redmi Note 10 Pro को भारत में लॉन्च किया है। भारत में इस फोन की बिक्री 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर हो रही है लेकिन रेडमी नोट 10 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत में इजाफा हो गया है। सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों के कारण कंपनी के फोन महंगे हो रहे हैं। इससे पहले एमआई और रेडमी टीवी के कई मॉडल की कीमतों में इजाफा हुआ है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में रेडमी नोट 10 प्रो का मुकाबला Realme Narzo 30 Pro और Samsung Galaxy F41 जैसे स्मार्टफोन से है। आइए जानते हैंं फोन की नई कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से...

Redmi Note 10 Pro की कीमत
Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत अब 17,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 16,999 रुपये थी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। यानी सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत में इजाफा हुआ है। इस वेरियंट की कीमत में पिछले सप्ताह ही 500 रुपये का इजाफा हुआ था। नई कीमतें कंपनी की साइट पर देखी जा सकती हैं।

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 10 Pro में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।