Xiaomi के स्मार्ट टीवी Mi TV 4 और Mi TV 4A को खरीदने का आज है मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi TV 4, Mi TV 4A Sale Today via Flipkart and Mi.com
Mi TV 4A

    Xiaomi के हाल ही में भारत में लॉन्च हुए स्मार्ट टीवी Mi TV 4A और Mi TV 4 आज (23 मार्च, 2018) एक बार फिर से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होंगे। एमआई टीवी 4ए के दोनों वेरियंट सेल में मिलेंगे जिनमें 32 इंच और 43 इंच के टीवी शामिल हैं। इन दोनों टीवी के साथ जियो की ओर से जियो फाई हॉटस्पॉट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके अलावा Mi TV 4A से पहले भारत में लॉन्च हुए Mi LED Smart TV 4 (55 इंच) की भी आज सेल है। शाओमी के इन स्मार्ट टीवी के तीनों वेरियंट को Flipkart, Mi.com से खरीदा जा सकेगा।

    Mi TV 4A  price
    Mi TV 4A price

    43 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    43 इंच वाले Mi TV 4A में फुल एचडी डिस्प्ले, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। इसमें क्वॉडकोर Amlogic T962 64 बिट प्रोसेसर है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11ac (2.4/5 GHz डुअल बैंड Wi-Fi), ब्लूटूथ 4.2, Dolby व DTS ऑडियो है। यह टीवी HDR 10 और HLG को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है।

    MI TV 4
    MI TV 4

    32 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    32 इंच वाले Xiaomi Mi TV 4A की कीमत 13,999 रुपये है। इसमें भी फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉडकोर Cortex-A53 प्रोसेसर है जिसकी स्पीड 1.5GHz है। इसके अलावा इसमें 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए माली-450 MP3 GPU दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, USB, 2 HDMI पोर्ट और AV पोर्ट है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें