दुनिया की सबसे फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Mi 10 Ultra, मिलेगी 512GB की स्टोरेज

शाओमी ने आखिरकार अपना नया स्मार्टफोन Mi 10 Ultra लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने एमआई 10 अल्ट्रा को अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर पेश किया है। Mi 10 Ultra की खासियतों की बात करें तो इस फोन में दुनिया की सबसे फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...

Xiaomi Mi 10 Ultra की कीमत
Mi 10 Ultra के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,299 चीनी युआन यानी करीब 57,000 रुपये, 8 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,599 युआन यानी करीब 60,100 रुपये, 12 जीबी+256 जीबी की कीमत 5,999 युआन यानी करीब 64,400 रुपये और 16 जीबी+512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 युआन यानी करीब 75,200 रुपये है। Mi 10 Ultra का ट्रांसपैरेंट एडिशन भी मिलेगा। फोन की बिक्री चीन में 16 अगस्त से चीन में शुरू होगी। भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Xiaomi Mi 10 Ultra की स्पेसिफिकेशन
Mi 10 Ultra में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 मिलेगा। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है जो कि मल्टीलेयर ग्रेफाइट से लैस है।
- Realme C11 को खरीदने का आज फिर है मौका, 5000mAh की बैटरी और रिवर्स चार्जिंग से है लैस
- Samsung Galaxy A71 Review: बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन जो ऑलराउंडर है
- कैमस्कैनर की टक्कर में लॉन्च हुआ मेड इन इंडिया एप PhotoStat, कमाल के हैं फीचर्स
- Amazon Freedom Sale: 10,000 रुपये से कम कीमत में खरीदें ये कंप्यूटर मॉनिटर