Xiaomi 17T Series: शाओमी ने लॉन्च किए दो शानदार फोन; 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से है लैस
Xiaomi ने अपनी नई 17T सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन दमदार बैटरी, फ्लैगशिप कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आए हैं। खास बात Pro मॉडल का 7000mAh बैटरी पैक और 200MP कैमरा है।

Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi 17T Series को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों डिवाइसेज में कंपनी ने कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में बड़े अपग्रेड दिए हैं। खासतौर पर Xiaomi 17T में मिलने वाला 5x पेरिस्कोप कैमरा और Pro मॉडल की 7000mAh बैटरी काफी चर्चा में है।

डिस्प्ले और डिजाइन में बड़ा अपग्रेड
Xiaomi 17T में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1268p+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
दोनों स्मार्टफोन्स में 12-bit डिस्प्ले पैनल, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलता है। इससे यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस और आंखों पर कम स्ट्रेन मिलेगा।

दमदार प्रोसेसर और हाई-स्पीड स्टोरेज
कंपनी ने Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया है। वहीं Xiaomi 17T Pro में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन्स LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक से लैस हैं।
Xiaomi का दावा है कि नए प्रोसेसर बेहतर CPU और GPU परफॉर्मेंस देंगे। लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इनमें Xiaomi 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
- AI ने निकाला कंपनी का दिवाला: कर्मचारियों को खुली छूट देने पर आया 4,100 करोड़ रुपये का बिल, क्या है मामला?
- Anthropic: ओपनएआई से आगे निकली एंथ्रोपिक! 965 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ बनी नंबर-1 AI कंपनी
- YouTube का बड़ा AI एक्शन: अब खुद पहचान लेगा फर्जी AI वीडियो, Shorts और Videos पर दिखेगा खास लेबल
- WhatsApp: व्हाट्सएप ला रहा बड़ा प्राइवेसी फीचर! अब नंबर बताए बिना भी कर सकेंगे चैट, जानिए कैसे करें सेटअप