World Photography Day 2023: 50MP कैमरा वाले टॉप-5 स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार रु. से कम

आज यानी 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) है। इसकी शुरुआत 19 अगस्त 1839 को हुई थी जिसकी घोषणा फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज ने की थी, उसके बाद से हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अब फोटोग्राफी का दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। आज जिसके पास स्मार्टफोन है वह एक फोटोग्राफर है। स्मार्टफोन के कैमरे आजकल डीएसएलआर कैमरे को टक्कर दे रहे हैं। आज के इस खास दिन के मौके पर हम आपको पांच ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इन फोन की कीमतें 15 हजार रुपये से कम हैं। इनमें से कुछ फोन में 5जी का भी सपोर्ट मिलेगा। आइए जानते हैं...

Moto G14
Moto G14 के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिनमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Moto G14 के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी और 20 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Redmi 12 5G
Redmi 12 5G की कीमत 10,999 रुपये है। स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन है। इसके साथ ग्लास बॉडी मिलती है और मेटल फ्रेम मिलता है। रेडमी 12 5जी में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- BSNL के टॉप प्रीपेड डाटा प्लान, कीमत 200 रु. से कम
- नया फोन: वीवो ने लॉन्च किया एक सस्ता 5जी फोन, जानें कीमत और फीचर्स
- Elon Musk: एक्स जल्द हटाएगा ब्लॉक फीचर, एलन मस्क ने प्रशंसक के ट्वीट पर जवाब देते हुए दी जानकारी
- Samsung: फोल्डेबल फोन के बाद अब फोल्डेबल टैबलेट और लैपटॉप बनाएगा सैमसंग, कंपनी के अधिकारी ने की पुष्टि