Weekly Tech Wrap: जियो 5G Wi-Fi की लॉन्चिंग से लेकर व्हाट्सएप के नए फीचर्स तक, जानें इस हफ्ते की अपडेट

डिजिटल मार्केट में इस हफ्ते रिलायंस जियो ने अपने नए Jio True 5G Wi-Fi को लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने दो नए शहरों को 5G सर्विस से जोड़ा है। वहीं स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपना सबसे सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला फोन Moto E22s को भारत में लॉन्च किया। इसी हफ्ते एपल ने चाइनीज मेमोरी चिप को लेकर बड़ा फैसला लिया। कंपनी ने कहा कि वह अब अपने आईफोन में Yangtze मेमोरी टेक्नोलॉजीज कोर्प (YMTC) की मेमोरी चिप्स का इस्तेमाल नहीं करेगी। इस हफ्ते इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने यूजफुल फीचर्स को रोलआउट किया। ऐसी ही हफ्तेभर की टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख गैजेट्स लॉन्चिंग के बारे में बताएंगे और प्रमुख टेक अपडेट्स भी देंगे। चलिए जानते हैं।

Jio True 5G Wi-Fi
रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने शनिवार को Jio True 5G नेटवर्क पर चलने वाली वाई-फाई सेवा को लॉन्च किया। JioTrue5G पावर्ड वाई फाई की शुरुआत राजस्थान के नाथद्वारा से की गई है। इस सुविधा से आप बिना 5G स्मार्टफोन के भी वाई फाई से जुड़कर 4G स्मार्टफोन पर भी 5G इंटरनेट का फायदा ले सकेंगे। बता दें कि इससे पहले 2015 में मुकेश अंबानी ने जियो कंपनी की 4जी सर्विस की शुरुआत भी नाथद्वारा से ही की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

Moto E22s भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने सोमवार को E सीरीज के तहत एक और बजट स्मार्टफोन Moto E22s को भारत में लॉन्च किया। इस फोन को 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया। बता दें कि कंपनी ने Moto E22s को इसी साल अगस्त में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। फोन में 6.5 इंच की एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो पंचहोल डिजाइन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट है।