Moto ने 8,999 रुपये में लॉन्च किया 90Hz डिस्प्ले वाला फोन, मिलते हैं कई शानदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 17 Oct 2022 12:24 PM IST
सार

Moto E22s को 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है।

फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Moto E22s launched in india With 90Hz DisplayPrice Specifications features
Moto E22s - फोटो : Moto

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला लगातार भारतीय मार्केट में अपने बजट स्मार्टफोन पेश कर रहा है। अब कंपनी ने E सीरीज के तहत एक और बजट स्मार्टफोन Moto E22s को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। बता दें कि कंपनी ने Moto E22s को इसी साल अगस्त में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था।

    मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को आर्कटिक ब्लू और इको ब्लैक कलर में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज वेरियंट में आता है, इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन में 6.5 इंच की एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो पंचहोल डिजाइन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ नियर-टू स्टॉक एंड्रॉयड वाला एक्सपीरियंस मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी मिलता है। Moto E22s में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें