Weekly Tech Wrap: इस सप्ताह मार्केट में आए ये गैजेट्स, खरीदने से पहले देखें लिस्ट

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत में ही कई सारे फोन लॉन्च किए गए हैं। एपल ने भी इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट में आईफोन 14 सीरीज को पेश किया है। आईफोन के साथ एपल वॉच और ईयरपोट्स को भी लॉन्च किया गया है। साथ ही रेडमी ने भी अपने दो स्मार्टफोन Redmi 11 Prime 5G और Redmi A1 को भारत में लॉन्च किया है। ऐसे में यदि आप भी नए गैजेट्स खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस सप्ताह मार्केट में आए प्रमुख गैजेट्स के बारे में बताएंगे और उनके फीचर्स की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं...

Poco M5
Poco M5 को 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन को 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 6.58 की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है। साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

Realme C33
realme C33 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। realme C33 में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। realme C33 में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।