Realme C33: 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Sep 2022 12:32 PM IST
सार

Realme C33 को उनलोगों के लिए पेश किया गया है जो कि कम कीमत में एक स्टाइलिश फोन की चाहत रखते हैं। नया फोन Realme C31 का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme C33 की डिजाइन को कंपनी ने बाउंडलेस नाम दिया है।

विज्ञापन
Realme C33 launched in India with 50MP rear camera price and specifications
realme C33 - फोटो : realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने अपने नए एंट्री लेवल फोन Realme C33 को भारत में लॉन्त कर दिया है। Realme C33 को उनलोगों के लिए पेश किया गया है जो कि कम कीमत में एक स्टाइलिश फोन की चाहत रखते हैं। नया फोन Realme C31 का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme C33 की डिजाइन को कंपनी ने बाउंडलेस नाम दिया है। सैंडी गोल्ड, एक्वा ब्लू और नाइट सी कलर में पेश किया गया है। Realme C33 में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। फोन के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं। आइए जानते हैं Realme C33 के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से....

    realme C33 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगी। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। realme C33 की बिक्री 12 सितंबर से फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट के अलावा रिटेल स्टोर से होगी।

    विज्ञापन

    realme C33 में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। realme C33 में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें