44 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाले Vivo V20 की बिक्री भारत में शुरू

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Oct 2020 02:04 PM IST
Vivo V20 sale begins in India price specifications and offer
Vivo V20 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    वीवो के नए स्मार्टफोन Vivo V20 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Vivo V20 को अब फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। Vivo V20 को पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में उतारा गया था। Vivo V20 की खासियतों की बात करें तो इसमें 44 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo V20 में 33W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। खास बात यह है कि इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिलेगा। Vivo V20 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,990 रुपये है। फोन के साथ फ्लिपकार्ट पर एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी की छूट मिल रही है।

    vivo v20
    vivo v20 - फोटो : AMAR UJALA

    Vivo V20 की स्पेसिफिकेशन

    वीवो के इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ एचडीआर 10 का भी सपोर्ट है। यह फोन महज 7.38एमएम पतला है और इसका वजन 171 ग्राम है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर है जिसे 8 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। वीवो के इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Vivo V20 को एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 के साथ लॉन्च किया गया है। पिक्सल के बाद यह पहला फोन है जिसके साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिल रहा है।

    Vivo V20
    Vivo V20 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Vivo V20 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन मे 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ सुपर वाइड एंगल, बोकेह और सुपर मैक्रो का सपोर्ट है, वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा है। सेल्फी के लिए आपको 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बता दें कि Vivo V20 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में ऑटो आईफोकस और डुअल मोड भी दिया गया है। डुअल मोड की मदद से आप रियर और फ्रंट कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें