Upcoming Smartphone: इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, बजट 5G से लेकर प्रीमियम मॉडल तक होंगे शामिल

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 31 May 2026 12:38 PM IST
सार

Upcoming Smartphone June 2026:

जून का पहला सप्ताह स्मार्टफोन खरीदारों के लिए खास रहने वाला है। Lava, Xiaomi और Motorola जैसे ब्रांड नए डिवाइस लॉन्च करने जा रहे हैं। वहीं Redmi और Huawei भी अपने नए स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इस बार हर बजट के ग्राहकों के लिए नए विकल्प मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
upcoming smartphones June 2026 launching in india first week
जून में लॉन्च होंगे 5 स्मार्टफोन - फोटो : एआई जनरेटेड

    स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह सप्ताह काफी रोमांचक रहने वाला है। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई नए फोन लॉन्च होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह लॉन्च होने वाले कुछ खास स्मार्टफोन्स के बारे में।

    Lava Bold N2 5G
    Lava Bold N2 5G - फोटो : Lava

    Lava Bold N2 5G

    भारतीय कंपनी Lava 3 जून को अपना नया Bold N2 5G लॉन्च करेगी। यह फोन 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें क्लीन Android 16 मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें UNISOC T8200 प्रोसेसर, 4GB RAM, 6000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ डिस्प्ले मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 13MP डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

    Xiaomi 17T
    Xiaomi 17T - फोटो : Xiaomi

    Xiaomi 17T

    Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट के साथ आएगा। इसमें Leica ब्रांडेड 50MP + 50MP + 12MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 6500mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग और 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें