Brave Ark 2-in-1: मन करे तो बना लीजिए लैपटॉप, नहीं तो टैबलेट जैसे करिए यूज; कमाल का Android PC हुआ लॉन्च

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 08 Feb 2026 12:25 PM IST
सार

Brave Ark 2-in-1 Android PC:

क्या एक ही डिवाइस ऑफिस का काम, ऑनलाइन क्लास और गेमिंग तीनों जरूरतें पूरी कर सकता है? Brave Ark का नया 2-in-1 Android PC इसी सवाल के जवाब के साथ भारत में लॉन्च हुआ है। यह डिवाइस टैबलेट और लैपटॉप के बीच की दूरी कम करने का दावा करता है।

विज्ञापन
brave ark 2 in 1 android pc india price specifications display battery processor camera weight buy details
2 इन 1 एंड्रॉयड पीसी-टैबलेट हुआ लॉन्च - फोटो : Brave Ark

    बाजार में इन दिनों ऐसे डिवाइस की मांग बढ़ रही है जो एक से ज्यादा जरूरतें पूरी कर सकें। इसी ट्रेंड को देखते हुए Brave Ark ने भारत में अपना नया Brave Ark 2-in-1 Android PC लॉन्च किया है। पहली नजर में यह टैबलेट लगता है, लेकिन कीबोर्ड और PC मोड के साथ यह लैपटॉप की तरह भी काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस प्रोफेशनल वर्क के साथ-साथ पढ़ाई और गेमिंग के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस क्या हैं।

    Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से है लैस
    Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से है लैस - फोटो : Brave Ark

    डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर खास फोकस (Brave Ark 2-in-1 Android PC Display And Performance)

    इस 2-in-1 डिवाइस में 12.95 इंच का बड़ा टच डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.8K रेजलूशन (2880×1840 पिक्सल) के साथ आता है। स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव बेहतर होने का दावा किया गया है।परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 732 GPU मौजूद है। यह डिवाइस Android PC मोड को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर इसे लैपटॉप जैसा अनुभव देने वाले इंटरफेस में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    एक वैरिएंट में आता है ये डिवाइस
    एक वैरिएंट में आता है ये डिवाइस - फोटो : Brave Ark

    स्टोरेज, कैमरा और ऑडियो फीचर्स (Brave Ark 2-in-1 Storage And Camera)

    Brave Ark 2-in-1 में 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है, जबकि वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 8 स्पीकर्स और 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके साथ DTS Audio और नॉइज रिडक्शन का सपोर्ट भी मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें