Upcoming Phone: इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, OnePlus से लेकर पोको तक, देखें लिस्ट
वनप्लस क्लाउड 11 इवेंट में अपने नए फ्लैगशिप फोन Oneplus 11 5G को लॉन्च करेगा। यदि आप कोई नया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले शानदार स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे।

इस साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक शानदार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो रहे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में भी कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च हुए, जिनमें सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S23 Series और Oppo Reno 8 T 5G शामिल हैं। इस हफ्ते भी भारत में वनप्लस और पोको सहित कई और स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। वनप्लस क्लाउड 11 इवेंट में अपने नए फ्लैगशिप फोन Oneplus 11 5G को लॉन्च करेगा। यदि आप कोई नया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले शानदार स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Oneplus 11 5G
वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 5G को कल यानी 7 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। इस फोन को कंपनी अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट क्लाउड 11 (OnePlus Cloud 11 Event) में लॉन्च करने वाली है। इस फोन को 16 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी इस फोन के साथ पांच साल तक का एंड्रॉयड अपडेट भी देगी। यानी फोन में एंड्रॉयड 17 का अपडेट भी मिलेगा।

Poco X5 Series
पोको (Poco) भी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज पोको एक्स 5 (Poco X5 Series) को लॉन्च करने वाला है। इस फोन सीरीज को 6 फरवरी को शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत Poco X5 और Poco X5 Pro को लॉन्च किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इन फोन्स को रेडमी फोन के रीब्रांडेड वर्जन के दौर पर पेश किया जा सकता है। Poco X5 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं पोको एक्स 5 प्रो के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मिल सकता है।