Poco X5 Series: पोको एक साथ लॉन्च करेगा दो नए स्मार्टफोन, 108MP कैमरा और शानदार डिस्प्ले से होंगे लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 31 Jan 2023 01:53 PM IST
सार

Poco X5 और X5 Pro के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

विज्ञापन
Poco X5 and poco X5 Pro set to launch on 6 february with 108mp camera know features and price
Poco X5 और X5 Pro - फोटो : Poco

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड पोको (Poco) ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज पोको एक्स5 (Poco X5 Series) को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Poco X5 और Poco X5 Pro को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को ग्लोबली पेश करने वाली है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फोन्स को लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि Poco X5 और X5 Pro को छह फरवरी को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इन फोन्स को रेडमी फोन के रीब्रांडेड वर्जन के दौर पर पेश किया जा सकता है। चलिए जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में...

    दावा किया जा रहा है कि फोन Poco X5 को Redmi Note 12 5G और Poco X5 Pro को Redmi Note 12 Pro Speed Edition के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। Poco X5 और X5 Pro के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। पोको एक्स5 को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और एक्स 5 प्रो को स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो X5 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। पोको एक्स 5 प्रो के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं Poco X5 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मिल सकता है। दोनों स्मार्टफोन के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो Poco X5 और X5 Pro को 5000 एमएएच बैटरी से लैस किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें