Truke Clarity 5: कम कीमत में छह माइक और 80 घंटे बैकअप वाला ईयरबड्स, जानें परफॉरमेंस

इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Truke ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Truke Clarity 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। बड्स के साथ छह माइक्रोफोन और एनवायर्नमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि बड्स को कॉलिंग के लिए डिजाइन किया गया है और इससे कॉलिंग के दौरान आस-पास की आवाज नहीं आती है। बड्स के साथ 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर और 80 घंटे तक का बैटरी प्लेबैक मिलता है। चलिए जानते हैं Truke Clarity 5 ईयरबड्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस के बारे में...

Truke Clarity 5 की कीमत
ट्रूक क्लैरिटी 5 ब्लैक कलर में पेश किया गया है। बड्स को अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Truke Clarity 5 की कीमत 1499 रुपये है।

Truke Clarity 5 की स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस
ट्रूक क्लैरिटी 5 की परफॉरमेंस की बात करें तो इसके साथ 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर मिलते हैं। Truke Clarity 5 के साथ आधे चमकदार और आधे मैट फिनिश केस के साथ एक अलग डिजाइन मिलता है। बड्स के केस ओपन होने का स्टाइल भी एकदम अलग है। इसके साथ दमदार कॉलिंग का दावा किया गया है। बड्स में छह माइक और एनवायर्नमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है।