ठंड को कोसों दूर रखते हैं ये पांच गैजेट, हीटेड जैकेट से लेकर हीटिंग ग्लव्स तक, देखें पूरी लिस्ट

सर्दी के मौसम में हम खुद को ठंड से बचाने के लिए कई उपाय करते हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद कई जगह महसूस होता है कि काश यहां कुछ ऐसा होता जो सर्दी से राहत देता। ऐसे 'काश' वाले लम्हों को ध्यान में रखकर तकनीक के इस दौर में बहुत से आधुनिक उपकरण बनाए गए हैं, जिन्हें घर, सफर या दफ्तर में इस्तेमाल कर ठंड से बचा जा सकता है। ये गैजेट्स आपके हाथ, पैर और शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ गर्म खाने और गर्म चाय-कॉफी का भी बंदोबस्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

हीटिंग ग्लव्स :
ठंड में काम करते समय जब उंगलियां की-बोर्ड पर होती हैं, तो कितने भी भारी-भरकम कपड़े पहन लो लेकिन हाथ लगातार ठंड की शिकायत करते हैं। दस्ताने पहनकर की-बोर्ड पर काम करने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे में सोचते हैं कि काश कुछ होता जिससे उंगलियां गर्म रहतीं! इस काश के जवाब के तौर बाजार में हीटिंग ग्लव्स में आ चुके हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए यूएसबी से पावर देने की जरूरत होती है। यह ग्लव्स आपके हाथों को गर्माहट देतें साथ ही सामने की तरफ से खुले होने की वजह से काम में भी दिक्कत नहीं देते।

मरकरी इंटेलिजेंट हीटेड जैकेट:
यदि बहुत ज्यादा ठंडे इलाके में रहते हैं, तो मरकरी इंटेलिजेंट गर्म जैकेट ले सकते हैं। हीटिंग एलीमेंट्स से बनी यह जैकेट ठंड के मौसम में आपको गर्मी का अहसास कराएगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी प्रयोग किया गया है, जो व्यक्तिगत वरीयताओं को जल्दी से सीखने और बाहरी वातावरण पर प्रतिक्रिया देने की क्षमता देता है। इसकी सेटिंग्स को इसके एप या एलेक्सा के माध्यम से बदल सकते हैं।