1 लाख रुपये से कम में टॉप 5 गेमिंग लैपटॉप: शानदार गेमप्ले और बेहतरीन मल्टीटास्किंग के लिए हैं बेस्ट
Gaming Laptops Under 1 Lakh:
बाजार में गेमिंग लैपटॉप्स की भरमार है, ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से सही लैपटॉप चुनना मुश्किल हो सकता है। अगर आपका बजट एक लाख रुपये तक है, तो आपके लिए कई शानदार ऑप्शंस मौजूद हैं। ये लैपटॉप बेहतरीन गेमिंग के साथ वर्क, स्टडी और मल्टीटास्किंग के लिए भी परफेक्ट हैं।

आजकल कई ब्रांड्स अपने लैपटॉप्स में डेडिकेटेड ग्राफिक्स और लेटेस्ट प्रोसेसर का शानदार कॉम्बिनेशन दे रहे हैं। इनमें ऐसे फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं जो रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हैं। 1 लाख रुपये से कम बजट में Acer, Asus, Lenovo और Dell जैसे ब्रांड्स शानदार फीचर्स वाले गेमिंग लैपटॉप ऑफर कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे लैपटॉप्स पर, जो शानदार गेमिंग परफॉरमेंस के साथ प्रैक्टिकल इस्तेमाल का बेहतरीन बैलेंस देते हैं।

1. Acer Nitro V 15
प्रोसेसर: इंटेल 13th जेन कोर i7-13620H
ग्राफिक्स: 8GB डेडिकेटेड ग्राफिक्स मेमोरी
रैम और स्टोरेज: 16GB रैम और 512GB स्टोरेज
डिस्प्ले: 15.6-इंच फुल एचडी (FHD), 165Hz रिफ्रेश रेट
खास फीचर्स: बैकलिट कीबोर्ड, डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम, AI-आधारित 'एसर प्यूरीफाइड वॉयस' और कोपायलट (Copilot) सपोर्ट।
ऑपरेटिंग सिस्टम: विंडोज 11 होम
वजन: करीब 2.1 किलोग्राम

2. Asus TUF Gaming A15
प्रोसेसर: एएमडी राइजन 7 (AMD Ryzen 7)
ग्राफिक्स: एनवीडिया जीफोर्स RTX 3050 (4GB मेमोरी)
रैम और स्टोरेज: 16GB रैम (64GB तक बढ़ाने की सुविधा) और 1TB स्टोरेज
डिस्प्ले: 15.6-इंच फुल एचडी एंटी-ग्लेयर
खास फीचर्स: बैकलिट आरजीबी (RGB) कीबोर्ड और लंबे गेमिंग सेशन के लिए स्टेबल टेम्परेचर डिजाइन।
बैटरी: 48Wh की बैटरी
- Google का नया Fitbit Air ट्रैकर लॉन्च: 7 दिन की बैटरी लाइफ और गजब के फिटनेस फीचर्स, जानिए कीमत
- Telenor से Airtel तक: सिर्फ 5G नहीं, 'सॉवरेन क्लाउड' और AI डेटा सेंटर है टेलीकॉम कंपनियों का नया हथियार
- Apple: अमेरिका में 14 दिन के अंदर रिटर्न, भारत में 'नो रिफंड'! आखिर एपल के नियमों में क्यों है इतना भेदभाव?
- Amazon Summer Sale शुरू: LG, Daikin, Voltas समेत कई 1.5 टन AC पर भारी छूट, इन यूजर्स को मिलेगा पहले मौका