Thomson ने भारत में लॉन्च किया 4k स्मार्ट टीवी सीरीज, शुरुआती कीमत 24,999 रुपये

फ्रांस की कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में 4के स्मार्ट टीवी की नई रेंज Oath Pro पेश की है। इसके तहत कंपनी ने तीन स्मार्ट टीवी बाजार में उतारे हैं जिनमें 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी शामिल हैं। तीनों टीवी 4के यानी अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन वाली हैं। इसके अलावा इनमें एचडीआर का भी सपोर्ट दिया गया है।

Thomson Oath Pro सीरीज की स्पेसिफिकेशन
सभी टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया है और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट है। आपके पास मनचाहे एप को डाउनलोड करने की सुविधा होगी। वहीं Netflix, YouTube और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे। इस टीवी में वॉयस कमांड के जरिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी है।

थॉमसन के इन तीनों टीवी में 4K के साथ HDR का सपोर्ट है और साथ में डॉल्बी विजन भी है। टीवी में ब्लूटूथ 5.0 है जो कि रिमोट के साथ काम करता है। टीवी का बेजल गोल्ड कलर का है और स्टैंड भी गोल्डेन है।
- टेलीकॉम कंपनियों को मिला चाइनीज एप्स ब्लॉक करने का आदेश, एयरटेल ने की शुरुआत
- 59 Apps Banned: सोशल मीडिया यूजर्स का सवाल, वीबो पर पीएम मोदी के अकाउंट का क्या होगा?
- अपने फोन में मौजूद निजी डाटा को रखना है सुरक्षित, तो जरूर अपनाएं ये तरीके
- वोडाफोन आइडिया को हुआ अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक घाटा, शुद्ध हानि 73878 करोड़ रुपये