Upcoming Phone: अगले सात दिन में भारत में लॉन्च होंगे ये पांच दमदार फोन, फीचर्स से लेकर कैमरा तक जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 02 Jul 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
These Five Smartphone Will Launch In the india Next Upcoming Days Know Price Features Details in Hindi
Upcoming Phone - फोटो : सोशल मीडिया

    इस महीने भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। जून महीने में, मध्यम रेंज के सैमसंग गैलेक्सी एफ 54 5जी, रियलमी 11 प्रो सीरीज और किफायती फोन रेडमी 12सी, वीवो वाई 36 और इनफिनिक्स नोट 30 5जी जैसे फोन लॉन्च हुए। जुलाई के पहले हफ्ते में भी कई सारे फोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। जुलाई के पहले हफ्ते में वनप्लस का सबसे पॉपुलर फोन वनप्लस नॉर्ड 3 भारत में लॉन्च होगा। इसके अलावा, ओप्पो, सैमसंग और मोटोरोला भी अपने फोन लॉन्च करेंगे। आप भी कोई नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको अगले सात दिन में लॉन्च होने वाले पांच दमदार फोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    OnePlus Nord 3
    OnePlus Nord 3 - फोटो : सोशल मीडिया

    OnePlus Nord 3

    वनप्लस के OnePlus Nord 3 को 5 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord 3 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये हो सकती है। OnePlus Nord 3 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.74 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो OnePlus Nord 3 5G को अलर्ट स्लाइडर बटन के साथ पेश किया जाएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा।

    OnePlus Nord CE 3
    OnePlus Nord CE 3 - फोटो : OnePlus

    OnePlus Nord CE 3 5G

    वनप्लस Nord 3 के साथ अपने किफायती फोन OnePlus Nord CE 3 5G को भी लॉन्च करने वाला है। OnePlus Nord CE 3 5G में अलर्ट स्लाइडर बटन नहीं मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 80W की वायर SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें