48MP कैमरे वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Jun 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
TECNO SPARK 7T launched in India with 48MP Camera know price and specifications
TECNO SPARK 7T - फोटो : amarujala

    टेक्नो इंडिया की कोशिश हमेशा बाजार में कम कीमत में अधिक फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की रही है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए कंपनी ने TECNO SPARK 7T को भारत में लॉन्च कर दिया है। TECNO SPARK 7T 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इस फोन में 6000एमएएच की बड़ी बैटरी भी दी गई है। TECNO SPARK 7T के कैमरे को कई सारे प्रोफेशनल मोड्स के साथ डिजाइन किया गया है। TECNO SPARK 7T इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च हुए Tecno Spark 7 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बता दें कि टेक्नो स्पार्ट सीरीज कंपनी की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सीरीज है। TECNO SPARK 7T का मुकाबला रेडमी, माइक्रोमैक्स, रियलमी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन से होगा। आइए जानते हैं भारत के सबसे सस्ते 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में...

    TECNO SPARK 7T
    TECNO SPARK 7T - फोटो : AMAZON

    TECNO SPARK 7T की कीमत

    TECNO SPARK 7T की कीमत 8,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से 15 जून से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत पहले दिन यानी 15 जून को इस फोन को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री जेवेल ब्लू, नीबूला ऑरेंज और मैग्नेट ब्लैक में होगी।

    TECNO SPARK 7T
    TECNO SPARK 7T - फोटो : AMAZON

    TECNO SPARK 7T की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS v7.6 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.52 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी DDR4x रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें