5.5 इंच स्क्रीन और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ स्वाइप एलीट नोट

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 26 Apr 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
Swipe Elite Note launched with 5.5-inch and 3GB RAM at Rs 7,999

    स्वाइप एलीट नोट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये लॉन्च किया गया है। डिवाइस फ्रीडम ओएस (एंड्रॉयड 5.0 पर आधारित) पर काम करती है। हार्डवेयर के लिहाज से फोन की कीमत काफी सराहनीय है। दिलचस्प बात यह है कि फोन आईआर ब्लास्टर तकनीक के साथ है, जो टीवी, सेट टॉप बॉक्स, आदि के उपकरणों के लिए रिमोट कंट्रोल का भी काम करता है।

    5.5 इंच स्क्रीन और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ स्वाइप एलीट नोट

    एलीट नोट 5.5 इंच एचडी (1280 x 720 पिक्सल) कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ है। स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास के बजाय ड्रैगनट्रेल ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसको जापानी कंपनी असाही ग्लास ने तैयार किया है, ड्रैगनट्रेल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।

    5.5 इंच स्क्रीन और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ स्वाइप एलीट नोट

    यह 64- बिट 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735 प्रोसेसर, माली-टी720 और 3 जीबी रैम के साथ है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें