स्क्रीन से बाहर आएगा कॉलर, खत्म होंगी दूरियां

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 07 Jun 2016 04:45 PM IST
Smartphone with Holograms Screen coming soon

    अभी कोई आपको कॉल करता है, तो आप सिर्फ उसकी तस्वीर ही अपनी मोबाइल स्क्रीन पर देख पाते हैं। लेकिन अब जल्द ही आपको कॉल करने वाला 3डी रूप में आपसे बात करेगा।

    3D Screen
    3D Screen

    कनाडा के वैज्ञानिकों ने होलोग्राफिक स्मार्टफोन बनाने का दावा किया है। कनाडा की क्वीन यूनिवर्सिटी के प्रो. रोइल एनकुंबर के मुताबिक 3डी ग्राफिक्स के जरिये फोन पर बात करना बिल्कुल नया अनुभव होगा।

    स्क्रीन से बाहर आएगा कॉलर, खत्म होंगी दूरियां

    इस तकनीक से ऐसा महसूस होगा, जैसे कॉलर कहीं दूर से नहीं बल्कि आमने-सामने रू-ब-रू हो रहा है। 1920X1080 टचस्क्रीन वाले इस फोन में 16,000 फिशआई लैंस हैं, जो किसी भी ऑब्जैक्ट का 3डी व्यू शो करेगा। इन फोन के सभी फीचर्स 3डी होंगे, कॉलिंग के अलावा जिसमें, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी 3डी हो सकेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें