Report: 2026 में स्मार्टफोन शिपमेंट घटेंगे, लेकिन महंगे फोन भरेंगे कंपनियों की तिजोरी
Smartphone Shipments 2026:
स्मार्टफोन बाजार में इस साल एक दिलचस्प विरोधाभास देखने को मिल सकता है। जहां स्मार्टफोन चिप्स की कुल शिपमेंट घटने की आशंका है, वहीं महंगे और प्रीमियम डिवाइसेज की बढ़ती मांग के चलते कंपनियों की कमाई में तेज बढ़त दर्ज हो सकती है।

स्मार्टफोन की दुनिया में आने वाला साल यानी 2026 चुनौतियों से भरा रहने वाला है। एक तरफ जहां प्रोसेसर (SoC) के शिपमेंट में कमी आने की आशंका है, वहीं दूसरी तरफ कंपनियों की चांदी होने वाली है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट इशारा करती है कि स्मार्टफोन कंपनियों का फोकस अब संख्या पर कम और क्वालिटी पर ज्यादा है। ऐसे में कम फोन बेचने के बाद भी कंपनियां मालमाल होने वाली है।
काउंटरपॉइंट रिसर्च की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल स्मार्टफोन प्रोसेसर बाजार में 2026 के दौरान शिपमेंट में सालाना आधार पर करीब 7 फीसदी की गिरावट आ सकती है। लगातार कई वर्षों तक बढ़त दर्ज करने के बाद यह पहला मौका होगा, जब बाजार की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आएगी। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि यूनिट्स की बिक्री घटने के बावजूद बाजार की कुल कमाई में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है।

सस्ते स्मार्टफोन पर गिरेगी महंगाई की गाज
रिपोर्ट के मुताबिक, मेमोरी की बढ़ती कीमतें बजट स्मार्टफोन के लिए बड़ा सिरदर्द बनने वाली हैं। चिप बनाने वाली कंपनियां अब डेटा सेंटर्स के लिए मुनाफे वाली हाई बैंडविड्थ मेमोरी चिप बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इसका सीधा असर सस्ते फोन में लगने वाले प्रोसेसर पर पड़ेगा। 2026 में उन कंपनियों को सबसे ज्यादा दबाव झेलना होगा जो केवल 4G या शुरुआती 5G फोन के लिए चिप बनाती हैं।

प्रीमियम फोन का बढ़ेगा क्रेज
भले ही फोन कम बिकें, लेकिन लोग अब कम फीचर्स वाले सस्ते फोन नहीं बल्कि ज्यादा फीचर्स वाले प्रीमियम फोन खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। इस स्ट्रैटजी से कम स्मार्टफोन बेचने के बावजूद कंपनियां मुनाफे में रहेंगी। अनुमान है कि 2026 में हर तीन में से एक स्मार्टफोन 40,000 रुपये ($500) से ज्यादा का होगा। तकनीकी मोर्चे पर भी बड़ी क्रांति होने वाली है। कंपनियां अब 3nm तकनीक से आगे बढ़कर 2nm प्रोसेस की ओर कदम बढ़ाएंगी।सैमसंग ने दिसंबर 2025 में ही दुनिया का पहला 2nm स्मार्टफोन प्रोसेसर Exynos 2600 पेश कर इस रेस में बढ़त बना ली है। एपल और क्वालकॉम को भी इस प्रीमियम ट्रेंड का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, जबकि मीडियाटेक भी एंड्रॉइड मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।
- Economic Survey 2026: एआई में अमेरिका-चीन की नकल नहीं करेगा भारत, आर्थिक सर्वे में दिखा देश का AI विजन
- Apps: एपल और गूगल की नाक के नीचे चल रहा 'गंदे' एप्स का खेल, करोड़ों बार हुए डाउनलोड, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- Amazon Layoffs: अमेजन में फिर बड़ी छंटनी, 16,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, कंपनी भेज रही ई-मेल
- Android 17: मिलेगा शानदार ब्लर UI, स्क्रीन रिकॉर्डर भी होगा अपडेट, इनबिल्ट आएगा एप-लॉक, जानिए डिटेल्स