Skullcandy Jib Review: क्या यह 3000 रुपये में एक पैसा वसूल वायरलेस ईयरबड्स है?

Skullcandy ने पिछले महीने भारतीय बाजार अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Skullcandy Jib को लॉन्च किया है। Skullcandy Jib की बैटरी को लेकर 22 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके इस ईयरबड्स को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग भी मिली है। Skullcandy Jib डिजाइन के मामले में काफी हद तक Skullcandy Spoke की तरह है जिसे कंपनी ने पिछले साल 2,999 रुपये में लॉन्च किया था। Skullcandy Jib के बड्स में स्पोक के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि चार्जिंग केस को छोटा जरूर किया गया है। Skullcandy Jib की बिक्री भारत में 2,999 रुपये में हो रही है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह 3,000 रुपये की रेंज में बेस्ट वायरलेस बड्स है या नहीं?

Skullcandy Jib Review: स्पेसिफिकेशन
Skullcandy Jib में कॉलिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन है। इसके अलावा इसके सिंगल बड्स को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी फ्रीक्वेंसी 20Hz-20kHz है। ईयरबड्स के साथ वॉल्यूम, स्किप ट्रैक, वॉयस कॉल और वर्चुअल असिस्टेंट (एपल सिरी, गूगल असिस्टेंट) का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसके साथ न्वाइज आइसोलेटिंग फिट भी दिया है जो कि सिलिकॉन टिप के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 है और इसे एंड्रॉयड के साथ-साथ आईफोन के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बड्स के साथ कंट्रोल के लिए टच की बजाय बटन दिए गए हैं। इसे ब्लू और ट्रू ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। केस के साथ इसका वजन 48.5 ग्राम है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलेगी, हालांकि नए साल से पहले कंपनी दो साल की वारंटी दे रही थी।

Skullcandy Jib Review: डिजाइन
Skullcandy Jib के लिए आपको दो कलर वेरियंट मिलेंगे जिनमें ट्रू ब्लैक और ब्लू शामिल हैं। दोनों बड्स के ऊपर Skullcandy का लोगो है जो कि बटन का भी काम करता है। इसमें टच का सपोर्ट नहीं है, बल्कि वॉल्यूम, ऑन-ऑफ और असिस्टेंट के लिए दोनों बड्स में बटन दिए गए हैं। दोनों बड्स की फिटिंग है। हमनें वॉकिंग और दौड़ने के दौरान भी इस बड्स को इस्तेमाल किया। बड्स की फिटिंग अच्छी है और ग्रिपिंग भी बढ़िया है। ऐसे में दौड़ने के दौरान बड्स गिरते नहीं हैं। दोनों बड्स को अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है। बड्स ऑन होने पर एक एलईडी लाइट ब्लिंक करती है। चार्जिंग केस मैग्नेट सपोर्ट के साथ आता है। केस में एक ही लाइट है जो बैटरी के बारे में बताती है। केस और बड्स दोनों की बॉडी प्लास्टिक की है।
- EVM ENLAPPOWER REVIEW: कैसा है देश का पहला लैपटॉप चार्ज करने वाला पावरबैंक?
- itel I5514IE First Impression: स्मार्टफोन जैसी डिस्प्ले वाला फ्रेमलेस स्मार्ट TV
- Apple ipad 8th Gen 2020 Review: क्या 30,000 रुपये में यह बेस्ट टैबलेट है?
- Samsung Galaxy S21 Ultra: पहली नजर में कैसा है सैमसंग का सबसे महंगा एस सीरीज का 5G स्मार्टफोन