Galaxy A32 का 8GB रैम वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Nov 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Samsung India launches Galaxy A32 8GB Variant with RAM Plus Feature
Samsung Galaxy A32 - फोटो : amarujala

    सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 का नया वेरियंट भारत में पेश कर दिया है। Galaxy A32 को अब 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी खरीदा जा सकेगा। Galaxy A32 इसी साल मार्च में भारत में लॉन्च किया था। Samsung Galaxy A32 में 90Hz की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। गैलेक्सी ए32 को इससे पहले ग्लोबल मार्केट रूस और ब्रिटेन में 4G और 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है, हालांकि सैमसंग इंडिया ने इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी नहीं दी है।

    Samsung Galaxy A32
    Samsung Galaxy A32 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy A32 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 23,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि Samsung Galaxy A32 को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में इसी साल मार्च में पेश किया गया था। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को ऑसम ब्लैक, ऑसम व्हाइट, ऑसम ब्लू और ऑसम वॉयलेट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    Samsung Galaxy A32
    Samsung Galaxy A32 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy A32 4G में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। 8 जीबी रैम वाले मॉडल के साथ 4 जीबी वर्चुअल रैम (रैम प्लस) मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें