Samsung Galaxy Note 10 से कितना अलग है Galaxy Note 10 Lite

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 22 Jan 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Lite vs Galaxy Note 10 Price in India Specifications Compared
Samsung Galaxy Note 10 Lite vs Galaxy Note 10 - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी नोट 10 लाइट को लॉन्च किया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी नोट 10  (रिव्यू) का सस्ता वर्जन बताया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया गया है जिसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। तो अब सवाल यह है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी नोट 10 से कितना अलग है? आइए जानते हैं...

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    कीमत

    सबसे पहले कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट लाइट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 38,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 69,999 रुपये है।

    Samsung Galaxy Note10 Lite
    Samsung Galaxy Note10 Lite - फोटो : amar ujala

    डिस्प्ले

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में जहां 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड डिस्पेल है, वहीं गैलेक्सी नोट 10 में छोटा यानी 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों फोन के साथ एस पेन स्टाइलश मिलेगा जिसमें एक समान ही फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें