Samsung Galaxy Note 10 Lite Review: क्या वाकई यह प्रीमियम रेंज का है बेस्ट स्मार्टफोन

अजय वर्मा
अजय वर्मा, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 12 Feb 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Lite Review in hindi know price and specifications
Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    सैमसंग के लिए नए साल की शुरुआत बेहद शानदार रही है, क्योंकि पिछले महीने की शुरुआत में ही कंपनी अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जी हां हम बात कर रहे हैं गैलेक्सी नोट 10 लाइट की। कंपनी ने इस प्रीमियम रेंज वाले स्मार्टफोन में तमाम ऐसे फीचर्स दिए हैं, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया है। इतना ही नहीं इस फोन के साथ आधुनिक एस-पेन का भी सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले इस पेन को गैलेक्सी नोट 10 फ्लैगशिप फोन में दिया था। आज हम आपके लिए गैलेक्सी नोट 10 लाइट के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट का रिव्यू लेकर आए हैं, जिससे आप जान सकेंगे कि क्या वाकई यह फोन प्रीमियम रेंज का बेस्ट डिवाइस है या नहीं...

    Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत और फीचर्स

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है, जिसमें 6 जीबी और 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट शामिल हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में आपको 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं, कंपनी ने इस फोन के छह जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और आठ जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये रखी है।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। इस फोन में 10 नैनोमीटर का Exynos 9810 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। फोन के साथ एस पेन स्टाइलस भी मिलेगा जिसमें लो एनर्जी और एयर कमांड जैसे कई फीचर्स हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें तीनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। इनमें से एक लेंस वाइड एंगल है और एक लेंस टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Note 10 Lite का डिजाइन और डिस्प्ले 

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट का डिजाइन बेहद आकर्षक है। इस फोन के किनारे कर्व्ड है, जिससे इस डिवाइस को आसानी से पकड़ा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन का बैक पैनल काफी ग्लोसी है। इस वजह से ही इसका बैक पैनल रौशनी में रिफ्लेक्ट करता है। वहीं, आपको इस फोन के नीचे ऑडियो जैक, चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर्स और एस पैन होल्डर मिलेगा। तो दूसरी तरफ कंपनी ने राइट साइड में वॉल्यूम के साथ पावर बटन दिया है। डिजाइन को लेकर नोट 10 के मुकाबले नोट 10 लाइट में बड़ा बदलाव कैमरे की डिजाइन और बटन प्लेसमेंट को लेकर हुआ है। नोट 10 लाइट में पावर बटन राइट में है जबकि नोट 10 में सभी बटन लेफ्ट में ही थी।

    गैलेक्सी नोट 10 लाइट का डिस्प्ले

    डिस्प्ले की बात करें तो आपको इस डिवाइस में पिन होल इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड स्क्रीन मिलेगी। स्क्रीन में HDR10+ होने से आपको गेम खेलने से लेकर वीडियो देखने तक में आनंद आएगा। इसके अलावा आपको इस फोन के डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन में ब्लू लाइट फिल्टर और डार्क मोड दिया है, जिससे आपकी आंखों पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इतना ही नहीं बच्चों को ध्यान में रखकर इस फोन में किड्स मोड (Kids Mod) भी दिया गया है।

    गैलेक्सी नोट 10 लाइट का एस पेन

    सैमसंग का एस पेन बहुत कमाल का है। कंपनी ने इस फोन में भी गैलेक्सी नोट 10 की तरह एस पेन का सपोर्ट दिया है। ऐसे में गैलेक्सी एस10 लाइट, एस पेन स्टाइलस के साथ आने वाला सबसे सस्ता फोन हो गया है। आप इस पेन के जरिए फ्रंट और रियर कैमरा बदलने के साथ तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। फोन के साथ मिलने वाले एस पेन से आप गैलेक्सी के नोटपैड में लिखकर टेक्स्ट में भी बदल सकते हैं, हालांकि यह पेन किसी अन्य नोटपैड या वेब ब्राउजर या किसी अन्य एप में राइटिंग को सपोर्ट नहीं करता है।

    इस पेन से सॉन्ग को चेंज करने के साथ वॉल्यूम को भी कंट्रोल कर सकेंगे, हालांकि नोट 10 लाइट के साथ मिलने वाला पेन, नोट 10 से अलग है। गैलेक्सी नोट 10 के एस पेन से आप कैमरे के मोड को बदल सकते हैं लेकिन गैलेक्सी नोट 10 लाइट के एस पेन से आप ऐसा नहीं कर सकते। कुल मिलाकर कहें तो नोट 10 लाइट के एस पेन में, नोट 10 के एस पेन के मुकाबले कम फीचर्स दिए गए हैं।

    Samsung Galaxy Note 10 Lite की परफॉर्मेंस 

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    हमने अपने रिव्यू के लिए गैलेक्सी नोट 10 लाइट के आठ जीबी रैम वाले वेरिएंट को चुना है। इस फोन को Exynos 9810 प्रोसेसर मिला है, जिससे यह डिवाइस बिना हैंग हुए काम करता है। इस फोन में स्प्लिट स्क्रीन फीचर दिया गया है, जिसके जरिए आप एक समय पर वीडियो देखने के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग कर सकते है। वहीं, गेम लॉन्चर के ऑन होने के बावजूद 10 से लेकर 15 मिनट तक गेम खेलने या वीडियो देखने पर यह डिवाइस गर्म होने लगता है और इसकी बैटरी भी तेजी से ड्रेन होती है। हालांकि, एचडी स्क्रीन होने से आप गेमिंग का मजा ले सकते हैं। कई सारे एप्स एक साथ ओपन करने पर फोन हैंग नहीं होता है और ना ही गर्म होता है।

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की साउंड और सॉफ्टवेयर

    वहीं, दूसरी तरफ इस फोन की साउंड क्वालिटी एक स्पीकर होने के बाद भी बहुत शानदार है। स्पीकर की प्लेसमेंट नीचे की ओर राइट साइट में ऊपर की ओर है। ऐसे में गेमिंग या वीडियो देखते समय स्पीकर हाथ से ढंकता नहीं है। आपको इस फोन में डॉल्बी एटमॉस फीचर मिलेगा, जो साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाता है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट एंड्रॉयड 10 और यूआई 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    Samsung Galaxy Note 10 Lite का कैमरा

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेली लेंस मौजूद है। इसके अलावा आपको इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन का कैमरा 10x जूम सपोर्ट को करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको लाइव फोकस, नाइट मोड, सुपर स्लो-मोशन, हाइपरस्केप मोड और प्रो मोड मिलेंगे। इसके अलावा आप इस फोन के कैमरा से एचडी और यूएचडी यानी 4के मोड में वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। साथ ही आपको वीडियो सेक्शन में स्टेबिलाइजेशन मोड मिलेगा। इतना ही नहीं आपको इसमें एआर डूडल (AR Doddle) की सुविधा भी मिलेगी।

    कैमरा परफॉर्मेंस

    कैमरा की परफॉर्मेंस की बात करें तो आप इस फोन से डीएसएलआर जैसी फोटोग्राफी कर पाएंगे। इसके अलावा आपको फोटो में न्वाइज देखने को नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं आप साधारण और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के जरिए अपने हिसाब से तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे। दूसरी तरफ नाइट फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें अलग से नाइट मोड मिलता है जो कि बढ़िया काम करता है। नाइट मोड से क्लिक की गई तस्वीरों में ज्यादा कलर होता है।

    इसके अलावा आप लाइव फोकस फीचर की मदद से शानदार फोटो क्लिक कर पाएंगे। साथ ही आप अपने हिसाब से बैकग्राउंड ब्लर कर सकते है। हमने अपने रिव्यू में पाया है कि इस फीचर से खीची गई तस्वीरें बेहद शानदार हैं। नीचे आप इस फोन के कैमरा से क्लिक की गई फोटो सैंपल देख सकते हैं...

    Samsung Galaxy Note 10 Lite Review: क्या वाकई यह प्रीमियम रेंज का है बेस्ट स्मार्टफोन
    Samsung Galaxy Note 10 Lite Review: क्या वाकई यह प्रीमियम रेंज का है बेस्ट स्मार्टफोन
    Samsung Galaxy Note 10 Lite Review: क्या वाकई यह प्रीमियम रेंज का है बेस्ट स्मार्टफोन

    Samsung Galaxy Note 10 Lite की बैटरी

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट करती है। इस फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में डेढ़ दिन तक काम करती है। वहीं, इस फोन की बैटरी को जीरो से 100 फीसदी चार्ज होने में 1.20 घंटे का समय लगता है। हालांकि, गेम या वीडियो देखने से इस फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है। वहीं, कंपनी ने इस फोन में गैलेक्सी नोट 10 में मिलने वाली वायरलैस चार्जिंग और वायरलैस पावर शेयरिंग नहीं दी है।

    गैलेक्सी नोट 10 लाइट के सेंसर और कनेक्टिविटी

    कंपनी ने इस फोन में सुरक्षा के लिहाज से इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक, पिन, पासवर्ड और पैटर्न लॉक की सुविधा दी है। लेकिन ये सेंसर फोन अनलॉक करने में थोड़ा समय लेते हैं। दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

    Samsung Galaxy Note 10 Lite का निष्कर्ष

    Samsung Galaxy Note 10 Lite
    Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

    प्रीमियम रेंज में गैलेक्सी नोट 10 लाइट शानदार स्मार्टफोन है, क्योंकि इसमें आपको एस पेन के साथ कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। लेकिन इस फोन की बैटरी आपको थोड़ा निराश कर सकती है। वहीं, इस फोन को वनप्लस 7 और ओप्पो रेनो सीरीज के स्मार्टफोन से कड़ी चुनौती मिल रही है। तो कुल मिलाकर कहें तो आप इस डिवाइस को खरीद सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें