Samsung Galaxy M31s हुआ भारत में 1000 रुपये सस्ता, नई कीमत के साथ जानें फीचर्स

सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31s (Review) की कीमत को भारतीय बाजार में कम कर दिया है। Samsung Galaxy M31s को अब 1,0000 रुपये की कटौती के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि Samsung Galaxy M31s को पिछले साल जुलाई में भारत में 19,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन में चार रियर कैमरे के साथ 8 जीबी रैम और 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

Samsung Galaxy M31s की नई कीमतें
कटौती के बाद Samsung Galaxy M31s की शुरुआती कीमत अब 18,499 रुपये हो गई है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,499 रुपये हो गई है। नई कीमतों के साथ सैमसंग के इस फोन को अमेजन और सैमसंग के ऑनलाइन से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M31s की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग की एम सीरीज के इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें सैमसंग का एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्टज है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
- अमेजन समर एप्लाएंसेस फेस्ट: 17,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदें एयर कंडीशनर
- WiFi सपोर्ट के साथ Hitachi ने भारत में लॉन्च किए एयर कंडीशनर, शुरुआती कीमत 27,990
- Samsung Galaxy A32 जल्द होगा भारत में लॉन्च, शानदार डिस्प्ले के साथ मिलेगा 64MP का कैमरा
- वैज्ञानिकों ने तैयार की खास चिप, स्मार्टफोन से हो सकेगा कोरोना टेस्ट