सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज के इन दो स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट, एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 17 Aug 2019 10:46 AM IST
Samsung Galaxy M30 Galaxy M20 get Discounts on Amazon and Samsung Online Store
Samsung Galaxy M30

    सैमसंग के दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी M30 और गैलेक्सी M20 दोनों स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है। गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम20 को छूट के साथ अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। छूट के अलावा दोनों फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन...

    Samsung Galaxy M30 VS Galaxy M20
    Samsung Galaxy M30 VS Galaxy M20

    सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया पर लिस्टिंग के मुताबिक Galaxy M30 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 14,990 रुपये है। वहीं इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरियंट 17,990 रुपये में मिल रहा है।

    Samsung Galaxy M20
    Samsung Galaxy M20

    सैमसंग Galaxy M20 की बात करें तो इसका 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला वेरियंट 9,990 रुपये और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट 11,990 रुपये में मिल रहा है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 को 10,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    और पढ़ें...